surya grahan 2023: साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार को लगने वाला है। यह सूर्यग्रहण सुबह 07 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। कुछ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण काफी शुभ साबित होने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातकों को इससे सावधान रहने की ज़रुरत हैं।
इन चार राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण 2023 होगा बेहद शुभ
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए ये सूर्य ग्रहण लाभकारी सिद्ध होने वाला है। वृषभ राशि वाले जातकों को आय के क्षेत्र में लाभ होगा। जो लोग बिज़नेस करते थे उन्हें बिज़नेस में तथा जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें नौकरी में तरक्की मिलेगी।
मिथुन
मिथुन राशि वालों को भी इससे फायदा होगा। मिथुन राशि वालों की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी वहीं परिवार का साथ मिलेगा और विवाह में आ रही अड़चने भी दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ता होगी।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए भी साल का पहला ग्रहण लाभकारी सिद्ध होगा। इन राशि वालों का सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। पिछले समय में किए गए निवेशों से लाभ मिलने की संभावना हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
मीन
मीन राशि वाले जातकों के लिए भी ये ग्रहण शुभ होगा। इन राशि वालों को सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आय के नए मार्ग खुलेंगे। अच्छे लोगों से संबंध बनेगा।
साल के पहले सूर्य ग्रहण से इन लोगों को रहना है सावधान
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण थोड़ी मुश्किल लेकर आया है। इन राशि वालों स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। बिज़नेस या नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मेष राशि वालों को सावधान होने की आवश्यकता है।
सिंह
सिंह राशि वाले जातकों को भी थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। इन राशि वालों को अपने कार्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कन्या
कन्या राशि के जातकों पर भी इस सूर्यग्रहण का प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इन राशिवालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापर क्षेत्र के परिणाम निराशाजनक हो सकते हैं।