T20 World Cup, Ind Vs Ban: भारत और बांग्लादेश के बीच हुए T20 वर्ल्ड कप मैच में भारत ने बांग्लादेश को अंतिम गेंद पर हराते हुए शानदार 5 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए।
इस लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने शुरुआती ओवर में तेजी से रन बनाते हुए अच्छी शुरुआत की। बांग्लादेश टीम के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास ने 27 गेंद में ताबड़तोड़ 60 रनों की पारी खेलकर एक समय तो भारतीय समर्थकों के हंसते चेहरों पर उदासी ला दी थी। लेकिन केएल राहुल के हाथों रनआउट होने के बाद भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार वापिसी की।
दूसरी पारी के 8 ओवर की शुरुआत में इस मैच में बारिश आ गई और इस बारिश के चलते काफी देर तक मैच रुका रहा। लेकिन बारिश के बंद हो जाने के बाद मैच के ओवर्स को कम करके 16 ओवर कर दिया गया। इसके साथ ही बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन बांग्लादेश की टीम इतने ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी और टीम ने यह मैच 5 रन से जीत लिया।
वहीं, टीम इंडिया की तरफ से आज इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने बेहतरीन अर्धशतक पारी खेली। तो इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा एकबार फिर अपने बल्ले से बेरंग नजर आएं। रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में 8 गेंदों में महज 2 रन बनाए। लगातार खराब शॉट खेलकर रोहित के ऐसे आउट हो जाने से फैंस काफी निराश हो गए है।
इतना ही नहीं, रोहित के इस लगातार फ्लॉप शो के बाद नेटिजंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं और उन्हें लेकर लगातार मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं।
Rohit sharma's Innings today:#T20WC2022 #INDvsBAN pic.twitter.com/jnYZsiB292
— SAAD (@Fallen_x_King) November 2, 2022
Gorgeous gorgeous just 2 runs off 8 balls against Bangladesh, Ladies and Gentlemen NBDC pro Rohit Sharma for you 🔥🙈 #INDvBAN pic.twitter.com/Z4NDZV6Nkw
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) November 2, 2022
Rohit Sharma journey in this world cup
— ً (@SarcasticCowboy) November 2, 2022
1. Open innings
2. Do bhoomi poojan
3.#INDvsBAN #T20WorldCup #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/fG7sgf5OnX
Rohit Sharma to every team#INDvsBAN pic.twitter.com/D9ckpA1Oax
— Shubham (@Bara_ki_dher) November 2, 2022
Rohit Sharma’s contribution in this World Cup pic.twitter.com/Nb6XNF13c6
— Adi (@aaditea__) November 2, 2022
My conditions everytime Rohit Sharma fails this days – pic.twitter.com/MkzCUhjbPz
— Aru★ (@Aru_Ro45) November 2, 2022
Indian cricket fans watching Rohit Sharma the Batsman in this T20 World Cup! #INDvsBAN #RohitSharma pic.twitter.com/sTFMgBK5nr
— Vishal Verma (@VishalVerma_9) November 2, 2022
इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने अबतक कुल 4 मैच खेलते हुए 74 रन बनाए हैं। इन रनों में रोहित का एक अर्धशतक भी शामिल है, जो कि उन्होंने नीदरलैंड्स टीम के खिलाफ लगाया था। जबकि बाकी तीन मैचों में रोहित पूरी तरह से फ्लॉप रहे है। इतना ही नहीं, रोहित का इन मैचों में स्ट्राइक रेट भी महज 108.82 का रहा है।
Union Budget 2023- ग्रीन एनर्जी और पावर सेक्टर को लेकर क्या होगा बजट ...
Union Budget 2023- कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर की बजट से क्या रहेंगी उम्मीदें| LIVE ...
Union Budget 2023- Long Term & Short Term कैपिटल गेन को लेकर बजट ...
Union Budget 2023- एग्री उत्पाद -यूरिया आयात पर देश की निर्भरता| LIVE at ...