Bollywood: साल 2022 जल्द ही हमसे विदा लेने वाला है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जाता है, वैसे ही उस पल की कुछ यादें रह जाती हैं। ये साल जहां कुछ अच्छी यादों को अपने आपमें समेटे हुए जा रहा है। वहीं, साल 2022 में कुछ दुखद पल भी थे, जिन्हें शायद ही कभी भुलाया का सके।
ऐसे ही पलों में शामिल थी कुछ ऐसे Bollywood सितारों की दुनिया से विदाई जो आज भी हमारी आंखें नम कर देती है। कॉमेडी जगत के बादशाह राजू श्रीवास्तव से लेकर सिंगर केके तक न जा जाने कितने ऐसे सितारे से जिनकी दुखद मृत्यु ने हम सभी को रुला दिया।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मशहूर गायिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का है। 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से अलविदा कहा था।
कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता और राजनेता थे। उन्होंने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लाखों-करोड़ों लोगों केदिल में अपनी एक खास जगह बनाई थी। 10 अगस्त 2022 को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने कई दिनों तक इस बीमारी से जंग लड़ी, लेकिन 21 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया।
बप्पी दा संगीत की दुनिया का एक ऐसा नाम, जिन्हें डिस्को निर्माता और पॉप के बादशाह के रूप में भी जाना जाता है। अपने जबरदस्त गानों के साथ ही गोल्ड पहनने को लेकर भी बप्पी दा को जाना जाता था। हालांकि, इस साल 15 फरवरी, 2022 को मुंबई में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की वजह से बप्पी लाहिरी जी का निधन हो गया था।
इस साल बॉलीवुड के एक और बड़े सितारे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। यह नाम गायक कृष्णकुमार कुन्नथ का है, जिन्हें केके के नाम से भी जाना जाता था। केके ने साल 2022 की 31 मई को कोलकाता में आखिरी सांसें ली थी।
फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता अरुण बाली ने इस साल 7 अक्टूबर, 2022 को आखिरी सांसें लीं और दुनिया को अलविदा कह दिया।
Turkey Earthquake: तुर्की में शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील ...
Did You Know Pervez Musharraf was Born in Delhi? See Facts about Former President of ...
Pervez Musharraf की तारीफ कर फंसे Shashi Tharoor, लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर किया ...
Pervez Musharraf अपने देश में दोबारा नहीं रख पाए कदम, क्यों छोड़ना पड़ा ...