The Great Conjunction 2020: साल 2020 बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस साल का स्वागत कोरोना महामारी ने किया। इसके बाद लोगों ने उस स्थिती का सामना किया जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। अब 2020 बस खत्म होने वाला है। इस साल खगोलीय घटनाएं भी काफी बढ़ी दिखी। कई बार दुनिया के खत्म होने की अफवाह भी उठी। इसी बीच 17 दिसम्बर को लगभग 400 साल बाद आसमान में एक खगोलीय घटना का अद्भुत नजारा दिखने वाला है। 17 दिसम्बर की शाम को सूरज के विदा होते ही पश्चिमी आकाश में बृहस्पति-शनि और चंद्रमा को त्रिकोण नजारा दिखने वाला है। आसान शब्दों में कहे तो 17 दिसम्बर की शाम को गुरु और शनि ग्रह का मिलन होगा और इस अवसर को खास बनाने के लिए आसमान में चांद भी उपस्थित रहेगा। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू की मानें तो इस दर्शन को खाली आंखों से देखा जा सकता है।
विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि, 400 साल बाद बृहस्पति और शनि का इतने नजदीक होने वाले हैं। ठीक उनके सामने 13 प्रतिशत आकार में हंसियाकार क्रिसेंट मून आसमान में देखा जा सकेगा। अगर आप इसे टेलिस्कोप से साफ देख सकते हैं। कल आसमान में एक ही एक ही व्यूसाइड पर तीन खगोलीय पिंड होंगे। बृहस्पति के साथ उसके चार बड़े मून दिखेंगे, तो वहीं शनि अपने रिंग के साथ दिखने वाला है। आसमान में चंद्रमा के क्रेटर को भी दिखेगा। सारिका घारू ने बताया कि अगर आपको भी ग्रेट कंजक्शन देखना है तो आपको सही समय का ध्यान रखना होगा। कल पश्चिम दिशा में शाम के 6.30 तक इस खगोलीय घटना को देखा जा सकता है।