The Kapil Sharma Show : टेलीविजन जगत का सबसे लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस वीकेंड में आपको टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी दिखाई देंगे। इस बार शो में आपको भारतीय महिला हॉकी टीम और भारतीय पुरूष हॉकी टीम आने वाली है। शो के नए प्रोमों में दोनों टीमों के कप्तान अपनी टीम का परिचय देते हुए नजर आ रहे हैं।

 

कपिल के शो में भारतीय हॉकी टीम की महफिल


द कपिल शर्मा शो में इस शानिवार को महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पुरुष कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम दिखाई देने वाली है। वहीं रविवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में आएंगे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। यानि इस वीकेंड द कपिल शर्मा शो शानदार होने वाला है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश, रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह पुरुष और महिला हॉकी टीम खिलाड़ी रानी रामपाल, सविता, गुरजीत कौर, नेहा गोयल, सुशीला चानू कपिल के साथ मस्ती कर  रहे हैं। सभी खिलाड़ी Tokyo Olympics का अनुभव शेयर करते हैं। वहीं कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, "हर कलाकार हमेशा मंच पर Perform करने के लिए खुश होता है, लेकिन वास्तविक जीवन के नायकों के सामने Perform करने के लिए आज एक विशेष दिन था, जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया। इसने मुझे महसूस किया। उन्हें हंसाने और उन्हें कुछ हल्के पल देने के लिए बहुत खास।"