Magician viral video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वायरल वीडियो घूमती रहती है जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की आधे धड़ के साथ घूम रही थी। लेकिन एक लड़के ने उस लड़की की और उसके साथी जादूगर की पोल खोल दी, उसके बाद ये वीडियो तेज़ी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस वायरल वीडियो में एक जादूगर मेजिकल शो दिखा रहा था जिसमें वह एक लड़की का एक टेबल की मदद से आधा शरीर गायब कर देता है। लड़की के सिर्फ पैर ही दिख रहे थे। उसके बाद जादूगर लड़की को अपने इशारों पर इधर उधर घूमाता है जिसे देखकर सभी हैरान हो जाते हैं। लेकिन तभी एक लड़का आता है और टेबल को खोलता है तो उसमें से एक बच्चे का आधा शरीर निकलता है। दरअसल वो लड़की एक बच्चा था जिसको जादूगर ने आंखों का धोखा देकर आधा टेबल के अंदर छिपा दिया था और उसको एक स्कर्ट पहना दी थी। जिससे उसके नीचे का हिस्सा लड़की की तरह लग रहा था।
the magic is broken pic.twitter.com/YK2pr8AQyX
जब इस वीडियो की सच्चाई वहां मौजूद दर्शकों को पता चली तो दर्शक जादूगर के उपर खाली बोतले बरसाने लगे। इस वीडियो को लोग एक दूसरे के पास तेज़ी से शेयर रहे हैं। जिस शख्स ने जादूगर की पोल खोली थी उसकी तारीफ भी हो रही है। दरअसल इस वीडियो के ज़रिए बताने की कोशिश की गई है कि जादू और कुछ नहीं बल्कि आंखों का धोखा होता है।
Rajasthan Day 2023: History, Celebrations and Facts about India’s Largest State
Chaitra Navratri Day 9: इस चैत्र नवरात्रि क्या है खास? बन रहे हैं 4 शुभ योग के संयोग
चाँद पर लगेगा 4G नेटवर्क | NOKIA LAUNCES 4G INTERNET ON THE MOON
Bihar Board 10th Result : इस दिन जारी हो सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक