Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते है। लकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप भी हैरान रह जाएंगे। ये घटना कोई मजाक नहीं बल्कि सच में हुई है। भारत समेत दुनियाभर में कई पतंगबाजी कॉम्पिटिशन होते रहते हैं। इस दौरान कई मजेदार वीडियो सामने आते हैं। लेकिन इन दिनों पतंगबाजी से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, वीडियो में पतंग उड़ाते हुए एक आदमी हवा में 40 फीट तक ऊपर गया। हालांकि बाद में उसे नीचे उतारा गया। इस दौरान शख्स को हल्की चोट भी लगी हैं।
वायरल हो रहा वीडियो श्रीलंका के जाफना का बताया जा रहा है। जाफना में एक पतंगबाजी कॉम्पिटिशन चल रहा था। यह शख्स अपने दोस्तों के साथ जूट की रस्सियों से बड़ी पतंग को उठाने को उठाने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही पंतग ने हवा में उठना शुरू किया। सभी ने छोड़ दिया और शख्स ने उसे पकड़े रह गया। जिसके कारण शख्स भी पंतग के साथ उड़ गया। देखते ही देखते ये शख्स हवा में करीब 30 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया। लोग उसे हवा में उड़ता देखकर हैरान रह गए, खुद उस शख्स की हालत खराब हो रही थी।
Dramatic video shows a youth swept into the air with a kite in Jaffna area.
The youth was reportedly suffered minor injuries.pic.twitter.com/W0NKrYnTe6 #Kiteman #Kite #LKA #Jaffna #SriLanka
काफी देर तक ये शख्स डोर से लटका रहा और जैसे ही पंतग थोड़ा नीचे आई उसने अपने हाथ से छोड़ दी और सीधा ज़मीन पर गिर गया। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद इस शख्स थोड़ी चोट आई है। ताज्जुब की बात यह कुछ ही देर बाद वह अपने साथियों के साथ टहलता हुआ वहां से निकल गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Video: Delhi Metro में सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच हुआ घमासान, ...
Video: मंदिर में चोरी करने से पहले चोर ने की माता लक्ष्मी की ...
डेटिंग ऐप Tinder पर Girlfriend की बजाय शुरू किया बहन की तलाश अभियान, ...
Shrikant Tyagi को बुलडोजर से लग रहा डर, घबराकर कोर्ट में करना चाहता ...