मोहब्बत की परिभाषा लिखने वाले सिर्फ मुगल बादशाह शाहजहां ही नहीं थे, दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो अपनी मोहब्बत को इंतहा तक ले जाते हैं। मोहब्बत से जुड़ी एक खबर मध्य प्रदेश से भी सामने आई है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी पत्नी को ताजमहल जैसा दिखने वाला घर तोहफे में दिया है। ये घर दिखने में बिल्कुल ताजमहल की तरह लगता है। इसे बनाने और सजाने में करीब 3 साल का वक्त लगा है। सोशल मीडिया पर इस घर की फोटो खूब वायरल हो रही हैं।
आनंद प्रकाश ने बताया कि वो काफी समय से इस तरह का घर बनाने की सोच रहे थे। अब जाकर उनका ये सपना सच हुआ है। ये घर उन्होंने अपनी पत्नी मंजूषा को तोहफे में दिया है। ये घर बाहर से दिखने में जितना सुंदर हैं उससे कई गुना ज्यादा अंदर से ये घर सुंदर है। इस घर में 4 बेडरूम, एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम बनाया गया है। इस आलीशान घर का क्षेत्रफल मीनार के साथ 90x90 है। इसे बनाने के लिए कई राज्यों के कारीगरोंको बुलाया गया था। तब जाकर ये घर 3 साल में तैयार हुआ।
इस घर को बनाने से पहले आनंद अपने पत्नी को ताजमहल ले गए थे। वहां जाकर उन्होंने बारीकी से ताजमहल का अध्ययन किया। वहां से आकर उन्होंने ये घर बनाने की जिम्मेदारी कंसलटिंग इंजीनियर प्रवीण चौकसेको दी। प्रवीणने बताया कि ताजमहल जैसा घर बनाना आसान नहीं था। इंजीनियर प्रवीण भी पहले ताजमहल देखने गए थे। वहां से आने के बाद इस घर पर काम शुरू किया।
Monsoon Update 2022: देश के कई राज्यों में पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट ...
Ranji Trophy Final: रणजी ट्राफी में पहली बार इतिहास रचने उतरी मध्य प्रदेश ...
Maharashtra Political Crisis जानिए कितने विधायकों से बचेगी उद्धव ठाकरे सरकार,भाजपा के पास ...
Chhattisgarh Borewell Incident: बोरवेल में फंसे Rahul Sahu को करीब 104 घंटे बाद ...
Mumbai International film festival 2022, Date, Venue, Online entry, Eligibility and more