Tripura Assembly Elections 2023: उत्तर भारत के त्रिपुरा राज्य की 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। यह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो। इसके लिए चुनाव आयोग ने पुखता बंदोबस्त भी किए हैं। लोगों को कोई परेशानी न हो, इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखा गया है। यहई वजह है कि 3,337 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जा रहा है।
त्रिपुरा राज्य की 60 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। यह मतदान करीब शाम चार बजे तक होगा। इस चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा, आइपीएफटी गठबंधन, माकपा, कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा हैं। ऐसे में त्रिपुरा में सरकार बनाने की यह जंग और भी मजेदार हो गई है। बता दें कि यहां वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।
त्रिपुरा में लोगों के बीच वोटिंग को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। सुबह 11 बजे तक यहां 31.23 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जबकि सुबह 9 बजे तक यह मतदान 12.76 प्रतिशत हुआ था।राज्य के अलग-अलग इलाकों में मतदान केंद्रों के बाहर वोटिंग के लिए लोगों की लगी लंबी-लंबी कतारें भी देखने को मिल रही है।
#TripuraAssemblyElections2023 | 31.23% voter turnout recorded till 11 am pic.twitter.com/6C14kYRIRE