Tu Jhoothi Main Makkar Box Office : रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक-कॉम ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने इस समय धमाल मचा रखा है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म 100 करोड़ के कल्ब में शामिल होने के करीब पहुंच गई है, तो वहीं दुनियाभर में इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
लव रंजन के निर्देशन की बनी इस फिल्म में पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी पहली साथ देखने को मिल रही है। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म की पहले दिन की शुरुआत काफी शानदार थी और फर्स्ट डे पर फिल्म ने 14 से 15 करोड़ के ओपनिंग की। शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ के बाद 2023 की दूसरी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर बढ़ रही है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…