तुर्किए और सीरिया में भूकंप की वजह से हज़ारों लोग मारे गए है। इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा के बाद भी तुर्किय में गुस्सा एक और प्राकृतिक आपदा तुर्किए में राहत और बचाव के कार्य में विघ्न डाल रही है। यहां पर रेस्क्यू एक बड़ी चुनौति साबित हो रहा है। माइनस टेंपरेचर और बर्फबारी से लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह से प्राकृति की दोहरी मार से लोगों के होंसले जवाब देने लगे हैं। कई इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही हैं। ठंड का प्रकोप इतना है कि तापमान -6 डिग्री तक पहुंच गया है।
तुर्किए में सर्दी और बर्फबारी से राहत और बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। बीच बीच में बचाव अभियान रोकना पड़ रहा है। 100 साल बाद तुर्किए में ऐसा भयानक मंज़र देखा होगा। घायलों की संख्या को देखते हुए सैन्य असपतालों के साथ कई और अस्पतालों को खाली करवाया गया है। हालात इतने गंभीर हैं घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है। बचाव कार्यों में संसाधनों की भी कमी हैं उपर से सर्दी का भी प्रकोप जारी है। लगातार बर्फबारी हो रही है साथ ही पारा -6 डिग्री तक पहुंच गया है।