Turkey Earthquake: तुर्किए और सीरिया में भूकंप से हालत खराब हो गए हैं राहत और बचाव का काम अभी भी जारी है। मरने वालों की संख्या हज़ारों में हो गई है लेकिन मौत के बीच एक ज़िंदगी ने जन्म लिया है। जिस समय भूकंप आया एक प्रेग्नेंट महिला मलबे के नीचे दबी हुई थी। उसी मुसीबत की घड़ी में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि उस महिला को खुद अपनी जान से हाथ धोने पड़े।
भूकंप के मलबे के नीचे एक गर्भवती महिला दबी हुई थी। उसी हालत में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रेस्क्यू टीम ने बच्चे के रोने की आवाज़ सुनी तो उसे बचाने के भागे। बच्चा खून से लथपथ था। रेस्क्यू टीम ने बच्चे को सुरक्षित मलबे के नीचे से निकाल लिया है। लेकिन अफसोस की बात ये है कि बच्चे की मां नहीं बच पाई।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 8 गुना बढ़ सकती है। तुर्किए में अब तक 4 बार भूकंप आ चुका है। 24 घंटे के भीतर आए भूकंप की तीव्रता क्रमशः 7.8, 7.6, 6.0 और 5.6 बताई गई है।