तुर्किए में सुबह सुबह ज़िंदगी शुरु ही हुई थी कि तभी वो सुबह मौत की सुबह बन गई। तुर्किए में इस प्राकृतिक आपदा से जान माल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि लोगों को बचनसे का मौका भी नहीं मिल पाया। बड़ी बड़ी इमारतें ताश के पत्तो की तरह बिखर गई। जो तस्वीरें सामने आ रही है वो दिल दहला देने वाली है |
भूकंप के बाद तुर्किए सरकार ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की है | बड़े पैमाने पर लोगों को बचाने का काम चल रहा है | ख़बरों के मुताबिक़ भूकंप प्रभावित इलाकों में इंफ्ऱास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है | भूकंप के झटके न सिर्फ तुर्किए बल्कि सीरिया, लेबनान, इजरायल, फिलिस्तीन और साइप्रस और इराक तक महसूस किए गए हैं | तुर्किए में भूकंप के दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए हैं जिसके बाद लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है | भूकंप के जो वीडियोज सामने आए हैं वो परेशान करने वाले है |