Turkiye Syria Earthquake 2023: तुर्किए और सीरिया में भूकंप से जान माल का काफी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। दुनिया के सभी देश तुर्किए और सीरिया की मदद में लगे हुए हैं और साथ ही उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। लेकिन तुर्किए अभी एक भूकंप से उबर नहीं पाया है और एक बार फिर भूकंप से तुर्किए बुरी तरह हिल गया। तुर्किए में एक बार से भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। इस भूकंप में तीन लोगों की मौत और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए है।
तुर्किए में एक बार फिर आया भूकंप
तुर्किए में एक बार फिर से भूकंप आया है जिसमें तीन की मौत और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। एक बार भूकंप की इतनी बड़ी क्षति झेलने के बाद तुर्किए को ये दूसरा झटका लगा है। आपको बता दें कि तुर्किए में भूकंप के बाद हज़ारों इमारतों को क्षति पहुंची है। कुछ इलाके तो ऐसे हैं जो मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। दुनिया भर के देशों ने तुर्किए की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।