Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 पेश होने के बाद विपक्ष के हमले लगातार शुरु हो गए हैं। इस बजट को लेकर सभी पार्टियां अपने अपने विचार रख रही हैं इसी कड़ी में अब Samajwadi Party सांसद डिंपल यादव का भी नाम जुड़ गया है। डिंपल यादव ने इस बजट को चुनावी बजट बताया है। उन्होंने इस बजट पर सवाल उठाए है, उन्होंने कहा कि ये चुनावी बजट है, किसानों के लिए कुछ नहीं है | किसानों की MSP की बात नहीं की है |
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ये चुनावी बजट है, किसानों के लिए कुछ नहीं है। किसानों की एमएसपी की बात नहीं की है। रेलवे को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। आधी से ज्यादा आबादी गांव में बसती है लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया है। ये बहुत ही निराशाजनक बजट है |
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस बजट को लेकर कहा था कि यूनियन बजट 2023 ने देश के लोगों को उम्मीद के बजाय निराशा दी है। ये बजट महंगाई और बेरोजगारी को और बढ़ाता है। किसान, मजदूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ी है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुंचाने के लिए बनता है।
Election Result 2023: अमित शाह का कांग्रेस पर तंज, चखाया हार का स्वाद; भरी जीत ...
Bihar Budget 2023 : 10 लाख युवाओं को दिया जाएगा रोजगार, नीतीश ...
PM Modi Addresses 12 Post Budget Webinars starting today, know the full schedule and important ...
ABVP and Student Union students scuffle over Chhatrapati Shivaji. Watch video ...