UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को तेज झटका लगा है। कांग्रेस यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में बिना किसी दल के गठबंधन के 403 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां पर पार्टी ने जिनको प्रत्याशी घोषित किया है, वही लोग पार्टी को छोड़कर अन्य दल का दामन थाम रहे हैं।भारत के पांच राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। जैसे ही चुनावों की तारीख का ऐलान हुआ देश में दल बदल नेता एक बार फिर सुर्खियां बटोरने लगे। इन दल बदल नेताओं ने न सिर्फ सत्त्ताधारी भाजपा को झटका दिया। वहीँ समाजवादी पार्टी को भी हिला दिया। फिर चाहे यूपी में अपर्णा यादव का नाम हो या उत्तराखंड में हरेक सिंह का सभी जगह दाल बदल का सिलसिला जारी है। लेकिन सबसे बड़ा झटका यूपी में कांग्रेस को लगा है।