UP Assembly Election: यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।इसी बीच बीजेपी अपनी स्थिति और मजबूत के 'सौ दिन के सौ काम' नाम से अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी ने यह अभियान तैयार किया है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए बीजेपी ने चुनावी अभियान को दो हिस्सों में बांटा है।
'सौ दिन के सौ काम' अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। अब इस अभियान पर अंतिम मुहर लगाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। बीजेपी ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है। राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव चुनावी रणनीति संभाल रहे हैंष वहीं केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर भी चुनाव प्रबंधन संभाल रहे हैं। इसके अलावा 6 सह प्रभारियों को क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
वहीं विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अपने अभियान को और बढ़ावा देने के लिए अपनी सूक्ष्म स्तरीय योजना के तहत 1,918 डिवीजनों में मीडिया टीमों का गठन करने का फैसला किया है। भाजपा ने अपने प्रवक्ताओं और मीडिया पदाधिकारियों से राज्य के 98 संगठनात्मक जिलों का दौरा करने और संचार अभियान तेज करने को कहा है। पार्टी अपने प्रवक्ताओं के लिए जिला स्तर पर सात अक्टूबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगी, जिसमें मीडिया सूक्ष्म प्रबंधन बैठकों पर जोर दिया जाएगा। इस खबर के बारे में और अधिका जानने के लिए देखिए ये video…