UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स को लेकर जारी किया अहम नोटिस
Anjum QureshiPublish Date: 02 Apr, 2023
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 का इंतज़ार कर रहे हाई स्कूल और इंटर के 58 लाख छात्र-छात्राओं के लिए एक अहम् खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रिज़ल्ट को लेकर एक अधिसूचना जारी की है। जिसके अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का रिज़ल्ट 5 अप्रैल को आने की विज्ञप्ति फर्जी है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की अधिसूचना
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 1 अप्रैल को जारी विज्ञप्ति में साफ कहा है कि 5 अप्रैल को घोषित होने वाले रिज़ल्ट की फर्ज़ी सूचना को वायरल करने वालों और छात्रों में भ्रम फैलाने वालों के ऊपर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। 5 अप्रैल को रिज़ल्ट आने की न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यूपी बोर्ड ने इसे फेक बताया है। आपको बता दें कि बोर्ड ने 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की परीक्षा मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया। अब बॉर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की तैयारियों में लगा हुआ है।