UP Budget 2022: उत्तर प्रदेश में वित्त वर्ष 2022-2023 का बजट कल यानि 26 मई को पेश किया जाएगा। राज्य में लगातार दूसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह पहला बजट सत्र है। कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी सरकार का बजट में इस बार फोकस संकल्प पत्र में किए गए वादों पर होगा। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, योगी सरकार इस बार छह लाख करोड़ का बजट पेश करेगी। चुनावों के बाद सरकार का यह पहला बजट है, जिसको लेकर जनता को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में सरकार जनता को कई बड़ी राहत भी दे सकती है। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि यूपी में पहला बजट और सबसे ज्यादा बार किसने बजट पेश किया है।
उत्तर प्रदेश का पहला बजट 14 मार्च 1952 को पेश किया गया था। मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत ने पहल बजट पेश किया था। सन 1952 में 1 अरब 49 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था। आपको बता दें कि गोविंद बल्लभ पंत एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और वल्लभ भाई पटेल के साथ, पंत भारत की स्वतंत्रता के आंदोलन में एक प्रमुख व्यक्ति थे और बाद में भारत सरकार में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। वे 26 जनवरी 1950 से 27 दिसम्बर 1954 तक यूपी के सीएम बने रहे थे।
कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी (एनडी तिवारी) ने यूपी में सबसे ज्यादा बार बजट पेश किया है। वे यूपी के 4 बार सीएम थे और सात बार सात बार वित्त मंत्री का पद संभाला था। उन्होंने 11 बार यूपी में बजट पेश किया है। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश याद ने 5 बार बजट पेश किया है।
Asaduddin Owaisi ने UP By-election को लेकर Akhilesh Yadav पर कसा तंज, मुसलमानों के लिए ...
CBSE Board Result 2022: 35 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार, जानें कब आएगा CBSE बोर्ड ...
Dry Days In July 2022: जुलाई महीने में दिल्ली समेत इन राज्यों में ...
Azamgarh Loksabha ByElection: आजमगढ़ में गरजे CM Yogi Adityanath, सपा बसपा को बताया राहु केतु ...
Mumbai International film festival 2022, Date, Venue, Online entry, Eligibility and more