UP Budget 2022: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने विधानमंडल के बजट सत्र में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट छह लाख 15 हजार 518 करोड़ रुपया का है। बजट पेश करने के बाद संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मीडिया को संबोधित किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट आज पेश किया गया। प्रदेश सरकार का यह बजट 25 करोड़ जनता को समर्पित है। बजट तैयार करने के दौरान प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखा गया।
वहीं, इस बजट के पेश होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुए इस बजट को, बजट नहीं बँटवारा बताते हुए ट्वीट किया है-
इस सरकार का कहने को ये बजट छठा है,
पर इसमें कुछ बढ़ा नहीं, सब कुछ घटा है!
इसमें जनपक्ष नदारद, बस सरकारी विभागों का वारा-न्यारा है… दरअसल ये बजट नहीं बँटवारा है! pic.twitter.com/VwdXQA9OX8
दूसरी ओर बसपा अध्यक्ष मायावती ने इस बजट को घिसापिटा और अविश्नीय बताते हुए दो ट्वीट करते हुए प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की है।
1. यूपी सरकार का बजट प्रथम दृष्टया वही घिसापिटा व अविश्वनीय तथा जनहित एवं जनकल्याण में भी खासकर प्रदेश में छाई हुई गरीबी, बेरोजगारी व गड्ढायुक्त बदहाल स्थिति के मामले में अंधे कुएं जैसा है, जिससे यहाँ के लोगों के दरिद्र जीवन से मुक्ति की संभावना लगातार क्षीण होती जा रही है। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) May 26, 2022
Asaduddin Owaisi ने UP By-election को लेकर Akhilesh Yadav पर कसा तंज, मुसलमानों के लिए ...
CBSE Board Result 2022: 35 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार, जानें कब आएगा CBSE बोर्ड ...
Dry Days In July 2022: जुलाई महीने में दिल्ली समेत इन राज्यों में ...
Azamgarh Loksabha ByElection: आजमगढ़ में गरजे CM Yogi Adityanath, सपा बसपा को बताया राहु केतु ...