UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रमुख सहयोगी दल के अध्यक्ष ओपी राजभर को टिकट नहीं दिया है। इस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान आया है।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा, " मांगो उसी से जो दे दे खुशी से और कहे ना किसी से"। वहीं, उपेक्षा के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जिसकी इज्जत ही नहीं उसकी बेइज्जती कैसी.। ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि हमारी मंसा नहीं है कि हम उनसे कुछ मांगने जायें, क्योंकि हमारे पास 6 ही विधायक हैं। अगर हमारे पास 20 विधायक या 25 विधायक होते तो फिर हम उसके हकदार होते। हम गठबंधन के साथ हैं।
आपको बता दें कि यूपी की जिन 13 विधान परिषद सीटों पर चुनाव होना है उसमें 4 सीटों पर सपा जीत हासिल कर सकती है। विधान परिषद में भी पार्टी अपने गठबंधन के एक सहयोगी दल के एक सदस्य को उम्मीदवार बना सकती है। इसके अलावा सपा हाल में सदस्यता खत्म होने वाले एक पूर्व एमएलसी को फिर से अपना उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले सपा जॉइन करने वाले एक बड़े नेता को भी विधान परिषद भेजे जाने की चर्चा है।
Monsoon Update 2022: देश के कई राज्यों में पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया अलर्ट ...
Shut Up Sona fame actress Sona Mohapatra Reacts To Trolls ...
Asaduddin Owaisi ने UP By-election को लेकर Akhilesh Yadav पर कसा तंज, मुसलमानों के लिए ...
CBSE Board Result 2022: 35 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार, जानें कब आएगा CBSE बोर्ड ...