UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के तहत प्रयागराज नगर निगम में भी मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। अभी फिलहाल सपा प्रयागराज में बढ़त बनाए हुए है। आपको बता दें कि यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। प्रयागराज में पहले चरण में 4 मई को मतदान हुआ था। प्रयागराज में 8 नगर पंचायत में 4 सीटों पर सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बात करें नगर पंचायत अध्यक्ष सीट की तो वहां भी सपा प्रत्याक्षी ही आगे चल रहे हैं।