Uttarakhand Election 2022: धर्मपुर विधानसभा सीट का क्या है इतिहास
उत्तराखंड में 14 फरबरी को सभी सीटों पर मतदान होगा और परिणाम 10 मार्च को आएंगे।
देहरादून जिले की धर्मपुर विधानसभा सीट पर, एक बार फ़िर मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा ने जहां सिटिंग विधायक विनोद चमोली पर दांव खेला है वहीँ कॉंग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके दिनेश अग्रवाल को मैदान में उतारा है।सबसे अधिक मतदाता संख्या वाली सीट पर, इस बार भी पहाड़ी वोटर निर्णायक साबित होगा।बहरहाल जनता को क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने और विकास करने वाले विधायक पसंद हैं।
सीट का इतिहास:
साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यह सीट 9,420 वोट के अंतर से जीती और दिनेश अग्रवाल विधायक चुने गए। भाजपा के उम्मीदवार प्रकाश सुमन ध्यानी दूसरे नंबर पर रहे। साल 2017 में दून के तत्कालीन महापौर विनोद चमोली ने यहां भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और दिनेश अग्रवाल को 10,953 मतों से पराजित किया। पोस्टल बैलेट में चमोली को अग्रवाल से तीन गुना मत मिले।
धर्मपुर विधानसभा सीट में एक लाख दस हजार 594 पुरुष और 94 हजार 924 महिला मतदाता हैं। जो इस बार इस सीट का भविष्य तय करेगी।
आम जन की समस्या :
हरमीत सिंह (आम जनता ) का कहना है कि कोई विकास नहीं हुआ है, रोड टूटी हुई, पानी की निकासी नहीं है, गड्ढे बहुत हैं।डॉक्टर साहब का मानना है कि अगर राजधानी क्षेत्र में विकास नहीं होगा तो क्या उदहारण हम पेश करेंगे।सबसे पहले महिलाओ को मजबूत करने को जरूरत है।उत्तराखण्ड, हिमाचल से अधिक संसाधन युक्त हैं लेकिन बावजूद इसके, अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा।यह सरकार की आत्मविश्वास पर प्रश्नचिन्ह है?