Kishore Upadhyay Joins BJP: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहलेकांग्रेसके को बड़ा झटका लगा लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे किशोर उपाध्याय ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। देहरादून में बीजेपी दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उन्हें पाटी की सदस्यता दिलवाई। इससे पहले खबर आई थी कि कांग्रेस ने उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।
बीजेपी में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय ने कहा, "मैं उत्तराखंड को आगे ले जाने की भावना के साथ भाजपा में शामिल हुआ हूं।" इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा, "आपको कांग्रेस से पूछना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों आई है।" मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवनियुक्त भाजपा सदस्य टिहरी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
बता दें कि 2002 में टिहरी से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद, उन्होंने 2004 तक एनडी तिवारी के नेतृत्व वाली सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री के रूप में कार्य किया। 2007 में वे फिर से चुने गए थे। टिहरी और सहसपुर से 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव हार गए। उन्होंने 2014 से 2017 तक उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।राज्य में 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।