Vat Savitri Vrat 2023: सनातन धर्म में कई ऐसे त्योहार और व्रत होते है, जिन्हें जिन्हें करना सौभाग्य माना जाता है। इन्ही में से एक होता है वट सावित्री व्रत। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास के अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है।
इस व्रत को लेकर धार्मिक मान्यताएं भी है, जिसके तहत इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बिना कुछ खाए निर्जल व्रत करती हैं। माना जाता है कि इस व्रत रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होने के साथ ही परिवार में सुख-शांति भी आती है। इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा करने का विशेष महत्व होता हैं। इस दिन को ज्योतिष दृष्टिकोण से भी बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसी दिन न्याय के देवता शनि देव का जन्म हुआ था।