Vat Savitri 2023 : आज यानी 19 मई 2023, दिन शुक्रवार को देशभर में वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है। वट सावित्री की पूजा को लेकर मान्यता है कि व्रती महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि सुहागिन महिलाएं को इस व्रत को रखती है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत की बहुत अधिक महत्ता है। इस मौके पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी के साथ 'वट सावित्री 2023' के अवसर पर पूजा की। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'हमने ईश्वर से प्रदेश में सुख और शांति की कामना की है।'