Instagram Live Chat: पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर एक क्रिकेट जगत से जुड़ी एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत कई भारतीय खिलाड़ी आपस में एक-दूसरे से बात करने के दौरान मस्ती करते हुए नजर रहे है।
दरअसल, भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम की लाइव चैट की। जिसमे उन्होंने सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा को जोड़ा। रोहित के बाद पंत ने सूर्यकुमार यादव को भी इस लाइव चैट में जोड़ लिया।
हालांकि, इन तीनों क्रिकेटर की बातचीत के बीच पंत ने एमएस धोनी को इंस्टाग्राम लाइव में शामिल करने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहने वाले धोनी ने कॉल को देखते ही फोन बंद कर दिया। जिसके बाद पंत ने साक्षी धोनी को भी कॉल करके कहा कि वे महेंद्र सिंह धोनी को लाइव चैट में आने को कहें।
Cute #MSDhoni 😍😍😍pic.twitter.com/5S7o6D42VF
— PowerStar (@power_annaya) July 27, 2022
जिसके बाद पंत की इस लाइव चैट में साक्षी धोनी भी जुड़ गयी और इस दौरान साक्षी ने लाइव चैट में सभी को हाय हैलो किया और फिर फोन का कैमरा धोनी की तरफ कर दिया। तीनों भारतीय क्रिकेटरों को देखते हुए धोनी ने भी हाय हैलो कहा। लेकिन इसके तुरंत बाद पंत ने कहा “माही भाई, क्या हाल है”. इस दौरान पंत यह कहते हुए भी सुने जा सकते है कि”रखो रखो, भैया को थोड़ा लाइव पर रखो।” जिसे सुनने के बाद एमएस धोनी ने साक्षी से फोन छीन लिया और कैमरा बंद कर दिया।
वहीं, एमएस को यूं देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गये है। बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते है। जिसके चलते उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “धोनी भाई के दर्शन हो गये, मेरा तो दिन ही बन गया”. तो एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “एक फ्रेम में तीन पीढ़ी के तीन सबसे पावरफुल कप्तान”.
International Friendship Day 2022: Team India में इन खिलाड़ियों की दोस्ती है सबसे ...
MS Dhoni Birthday 2022: सुरेश रैना से लेकर विराट कोहली तक, दिग्गज क्रिकेटरों ...
Dhoni Birthday Celebration: धोनी ने London में बड़े शाही अंदाज में मनाया अपना ...
MS Dhoni Birthday 2022: धोनी के जन्मदिन पर फैंस ने तैयार किया 41 ...