Bride Groom Video: शादी में वरमाला की रस्म बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार वरमाला न केवल एक रस्म है, बल्कि यह दो जिंदगियों का एक अटूट बंधन और मिलन का एक खास प्रतीक है। जो इस बात की पुष्टि करता है कि दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को पूर्ण सहमति से स्वीकार लिया है।
वहीं, आजकल इस रस्म से जुड़ी सोशल मीडिया कई तरह की वीडियो देखने को मिलती है। जिसमें वरमाला के दौरान दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष के लोग उन्हें गोदी में उठाकर इस वरमाला की रस्म को थोड़ा मजेदार बनाने की कोशिश करते है। वहीं, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसी भी सामने आई है। जिसे देखने के बाद आपके दिमाग में भी बॉलीवुड के पुराने और मशहूर गाने की एक लाइन आ रही होगी….. “जिसकी बीबी छोटी उसका भी बड़ा नाम है।”
दरअसल, इस वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते है कि एक शादी एक दौरान दुल्हन और दूल्हा वरमाला की रस्म के लिए खड़े होते है। ऐसे में दिक्कत की बात यह है की दुल्हन, दूल्हे के मुकाबले हाइट में बहुत ही ज्यादा छोटी है। जिसके चलते दुल्हन जब दूल्हे को वरमाला पहनाती है। तो उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वीडियो में साफ देखा सकता है कि दुल्हन दूल्हे के कंधों पर भी नही आ रही है और ऊपर से दूल्हे ने पगड़ी पहनी हुई है। जिस वजह से दुल्हन और दुल्हे की हाइट में करीब 2 फीट तक का अंतर हो जाता है।
View this post on Instagram
इतने लंबे दुल्हे को देखकर दुल्हन की सहेलियाँ भी इस बात को सोचकर परेशान नजर आ रही है कि उनकी सहेली इस रस्म को कैसे पूरा करेगी। दुल्हन जब दुल्हे को वरमाला पहनाने के लिए हाथ उठाती है तो वह इस दौरान कई बार उछलती हुई भी दिखाई दे रही है। हालांकि, इस दौरान साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा गर्दन को बिना झुकाएं एक दम सीधा खड़ा हुआ है। जिससे दुल्हन की मुश्किलें और बढ़ जाती है। कई देर तक यूं लगातार मेहनत करने एक बाद आखिर में वो दूल्हें के गले में वरमाला डाल देती है। इस दौरान देखा जा सकता है की दूल्हा और दुल्हन समेत सभी मौजूद लोग भी हंसने लग जाते है।
जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, तभी से लोग इस वीडियो को लगातार लाइक्स करते हुए जमकर कमेन्ट कर रहे है। लोगों ने इस वीडियो पर लिखा, “दूल्हा पूरा मन बनाके आया हुआ कि मैं झुकेगा नही”.तो एक अन्य यूजर ने लिखा, "दूल्हे के नासमझी की वजह से दुल्हन को इतनी मेहनत करनी पड़ी.