Viral Video: जनता की सुरक्षा और उनकी शिकायतों को सुनने वाली पुलिस अपने काम और बहादुरी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हालांकि, आमतौर पर यह कम ही देखा जाता है कि पुलिस के साथ भी कुछ ऐसा प्रैंक हो जाता है, जो काफी हैरान कर देने वाला एक शख्स की हरकत को देखकर इतना भयभीत हो गया कि वह सड़क पर ही अपनी बाइक छोड़कर चले जाते है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है।
लड़के की हरकत को देखकर उड़े पुलिसकर्मी के होश
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए पुलिस का कंट्रोल रूम रोड पर निकला होता है। इस बीच एक गाड़ी के पास एक पुलिसकर्मी भी अपनी बाइक पर नजर आ रहा है। इस दौरान एक लड़का नाग की तरह रेंगते हुए पुलिस वाले के करीब आता है और उसे पैर से खींचने की कोशिश करता है।
लड़के की इस हरकत से कुछ अजीब-सा महसूस होने पर जैसे ही पुलिस वाला नीचे देखता है। वह पूरी तरह से हैरान हो जाता है। इसके बाद वह पुलिसकर्मी अपनी बाइक को छोड़ उस लड़के से दूर चला जाता है। जिसके बाद एकबार फिर अपनी तरफ उस लड़के को रेंगते हुए आता देखकर वह पुलिसकर्मी इतना डर जाते है कि वहां मौजूद कार की तरफ दौड़ लगा देते है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का जिस तरह से रेंग रहा है, उसे देखकर सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि आस-पास के लोग भी दूर-दूर भागने लगते है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर सामने आई मिली-जुली प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो पर नेटिजंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 22 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही इस वीडियो पर हजारों लोगों ने लाइक भी किया हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।