Viral Video : सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं और यही वजह है कि ये वीडियो इतनी जल्दी वायरल हो जाते हैं। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि भला ऐसे कौन डांस करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डीजे पर बाराती डांस में बिजी है, इसी दौरान एक शख्स कंबल ओढ़कर आता है और फ्लोर पर कूद जाता है। इसके बाद शख्स ऐसा डांस करता है कि हर कोई हैरान रह जाता है। 

कंबल डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sunil__yogi (@sunil.in1)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर शादी स्थल के निकल चुका है। दूल्हे के रथ के पीछे बाराती डीजे पर जमकर डांस कर रहे हैं। जिसे जो स्टेप समझ आ रहा है वो उसे किया जा रहा है। इस बीच कुछ लोग दूल्हे को भी ले आते हैं और सभी डांस में मगन हो जाते हैं। लेकिन इसके बाद असली रंग एक लड़का जमता है जब एक लड़का कंबल ओढ़कर डीजे पर कूद जाता है और अजीबो-गरीब डांस करना शुरू कर देता है। शख्स इस दौरान ऐसे-ऐसे स्टेप्स करता है, जिसे देख सभी इंप्रेस हो जाते हैं और कैमरे का पूरा फोकस उसी पर आ जाता है। 

शादी में लड़के द्वारा किया गया कंबल डांस सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा राह है। इस वीडियो को sunil.in1 नामक इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है। 

डिस्क्लेमर-  जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।