Viral Video : सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगिंग के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। कोरोना के बाद से ही सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगिंग ने खूब जोर पकड़ा है। लोगों को अजीबगरीब डिशेज बनते हुए देखना काफी पसंद आता है। इसमें मैंगो पिज्जा, चॉकलेट डोसा और भिंडी नूडल जैसे एक्सपेरिमेंट शामिल है। इन डिशेज के वीडियो देखकर किसी भी आम इंसान का सिर चकरा जाए। इसी कड़ी से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक चाचा जी पराठे बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आईए देखते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या खास है जो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो रहा है।
पराठे का ऐसा वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर एक चाचा जी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिन्होंने पराठे के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट किया कि जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, चाचा जी ने एक पराठा बनाया और उसमें करीब 1 किलो घी का पूरा पैकेट डाल दिया। पराठ बनाते समय चाचा जी ने तेल और घी का इतना ज्यादा इस्तेमाल किया कि खाने वाले भी सोचंगे कि इसे खाने के बाद जाएं कहां? चाचा ने पराठे को ऐसा घी के पूल में नचाया है कि देखकर आपका दिल भी बैठ जाएगा।
इस पराठे को खाने के बाद आप घर जाएंगे या डॉक्टर के पास ये तो आपको तय करना है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @officialsahihai नाम के यूजर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- स्विमिंग पूल वाले दिलखुश पराठे। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स काफी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान, समय और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।