Viral Video: आपने अक्सर यह बात जरूर सुनी होगी कि प्यार में बहुत ताकत होती है। प्यार की ताकत धर्म और जाति से ऊपर उठकर दो प्यार करने वालों को मिला देती है। कुछ ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो कि मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। जहां एक लड़की से प्यार करने वाले लड़के ने अपने प्यार को पाने के लिए अपना धर्म ही बदल दिया। 

हिंदू लड़की के प्यार में मुस्लिम लड़के ने बदला अपना धर्म

जानकारी के मुताबिक, एक लड़की और लड़का बहुत प्यार करते थे। हालांकि, जब इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया, तो इस शादी में अलग-अलग धर्म का होना सबसे बड़ा रोड़ा था। जिसकी वजह यह है कि वे दोनों ही अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे। जहां एक तरफ लड़की हिंदू धर्म से संबंध रखती थी, तो लड़का मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखता था। ऐसे में परिवार वाले इस शादी के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थे। हालांकि, दोनों के प्यार को देखकर लड़की के घरवालों ने शादी कराने को लेकर हामी तो भर दी, लेकिन इसके साथ एक शर्त रख दी।

बताया जा रहा है कि लड़का इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखता था। इसलिए उससे कहा गया कि अगर वह हिंदू धर्म अपना लेता है, तो वे अपनी लड़की की शादी उस लड़के से  खुशी-खुशी कर देंगे। ऐसे में  लड़की वालों की इस बात को सुनकर लड़का एकदम तैयार हो गया और उसने अपने प्यार को पाने के लिए मुस्लिम शख्स ने अपने धर्म को ही बदल डाला। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, उसने रमजान के पाक महीने में ऐसा किया। 

नर्मदा लगाई में लगाई डुबकी 

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमे देखा जा सकता है कि वह लड़का नर्मदा नदी में डुबकी लगा रहा है। इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि उसके आसपास कई सारे लोग भी मौजूद होते है। वहीं, इस दौरान पंडित जी की आवाज को भी सुना जा सकता है, जो मंत्रों का उच्चारण कर रहे है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by VIDEO NATION (@videonation.teb)

वीडियो देखकर लोगों ने कुछ ऐसे किए कमेंट 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो को अबतक हजारों से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।  लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ प्यार की ताकत होती ही इतनी ज्यादा है, लोगों को मिला ही देती है’, तो एक एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आखिर हुई प्यार की जीत’

डिस्क्लेमर-  जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।