Chhole Bhature Icecream Video : सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगिंग के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। लोगों को स्ट्रीट फूड्स के साथ एक्सपेरिमेंट होते हुए देखने में काफी मजा आता है। इनमें पिज्जा, चॉकलेट डोसा और भिंडी नूडल जैसे कई एक्सपेरिमेंट शामिल है। कभी-कभी तो कुछ अच्छा और अलग डिश बन जाता है। लेकिन ज्यादातर फूड्स को नया फ्लेवर देने के चक्कर में गड़बड़ी हो जाती है और जो फ्यूजन बनता है उसे देख लोग भी हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वेंडर छोले भटूरे में आइसक्रीम मिलाता हुआ नजर आ रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Cravings (@cravingseverytime)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुक फ्यूजन आइसक्रीम बना रहा है। वेंडर आइसक्रीम और छोले भटूरे के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट करता है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। सबसे पहले शख्स भटूरे को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेता है। फिर उसके ऊपर थोड़े छोले और चटनी डालता है। इसके बाद पिघली हुई आइसक्रीम भी डिश पर डालकर सभी चीजें एक साथ मिलाकर डिश को रोल की शेप देता है। अंत में रोल के ऊपर छोले और प्याज डालकर सर्व करता है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को क्रेविंग (@cravingseverytime) नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इसके लिए अलग से सजा लिखी है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये सब क्या देखना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ये वीडियो पुराना है जो फिर एक बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

डिस्क्लेमर-  जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान, समय और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।