Viral Video : कुछ दिन पहले ही वैलेंटाइन वीक खत्म हुआ है। इस दौरान पूरी दुनिया में लोग अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। भले ही वैलेंटाइन वीक खत्म हो गया हो लेकिन इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। वैलेंटाइन वाले दिन कपल्स बाहर निकलते हैं और साथ में समय बिताना पसंद करते हैं। कुछ कपल्स पार्क में जाकर या मूवी देखकर दिन बिताते हैं, तो कुछ रेस्टोरेंट में जाकर अच्छा खाना पसंद करते हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Desi Parents #HappyValentinesDay 🤪🤪 pic.twitter.com/Tj4qKvAVW8
— Arzoo Kazmi|आरज़ू काज़मी | آرزو کاظمی | 🇵🇰✒️🖋🕊 (@Arzookazmi30) February 14, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल रेस्टोरेंट में बैठकर आराम से रेस्टोरेंट खाना खा रहा होता है, तभी गुस्से से आग-बबूला एक महिला रेस्टोरेंट में घुसी और दोनों को जमकर पीटने लगती है। बताया जा रहा है कि यह महिला लड़की का मां यह फिर कोई रिश्तेदार है। महिल जैसे ही रेस्टोरेंट में आती है बिना समय बिताए अपने पैर से एक चप्पल निकालती है और दोनों को पीटना शुरू कर देती है।
दरअसल, लड़की की मां को यह बहुत ही नागवार लगा और दोनों को देखते ही पीटना शुरू कर दिया। वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, , "देसी पैरेंट्स अफेयर के बारे जानने के बजाय अपने बच्चों को ही पीटना शुरू कर देते हैं।" सोशल मीडिया पर यह वीडयो तेजी से वायरल हो रही है। अब तक इस वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Bride Groom Dance Video Viral: गोविंदा के मशहूर गाने पर दूल्हा दुल्हन ने ...
Viral Video: Delhi Metro driver plays Haryanvi Song instead of announcement ‘That’s why I love ...
Viral Video : चलती मेट्रो का जबरन गेट खोलकर कूद गया शख्स, सोशल ...
पुलिसवाले ने गरीब ठेले वाले के जड़ा थप्पड़, अखिलेश यादव ने शेयर किया ...