Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं और यही वजह की ये वीडियो इतनी जल्दी वायरल भी हो जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। वीडियो एक ऐसी दुल्हन से जुड़ा है जो दूल्हे को देखते ही उछल पड़ती है। इसके बाद वो जोर-जोर चिल्लाकर दूल्हे का ध्यान अपनी ओर खींचती है। इस वीडियो को आप जितनी बार भी देखें वो कम है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन आराम से मेकअप रूम में बैठी है। जैसे ही बैंड बाजे की आवाज आई दुल्हन तुरंत दौड़कर बालकनी में आ जाती है। इसके बाद दुल्हन खुशी से झूमते हुए अपने पास खड़े एक शख्स से पूछती है कि उसका दूल्हा आकाश कहा है? तभी दुल्हन की नजर एकाएक बारातियों से घिरे दूल्हे पर पड़ी और वो खुशी से उछलने लगी। वो बार-बार चिल्लाकर अपने होने वाले पती को आवाज देती है, मगर दूल्हे तक उसकी आवाज नहीं पहुंची। 

इसके बाद दुल्हन के पास खड़े सब लोग भी उसे आवाज देने लगाते हैं। सभी तेज आवाज में चिल्लाते हैं और दूल्हे को आवाज देते हैं। जैसे ही दूल्हा ऊपर देखता है कि दुल्हन खुशी से फूली नहीं समाई। वो हाथ हिलाकर दूल्हे का अभिवादन करती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल पर शेयर किया है। ये वीडियो कब और कहां का है इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है।