Mango Omelette Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों फूड ब्लॉगिंग के वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं। लोगों को अजीबगरीब डिशेज बनते हुए देखने में काफी मजा आता है। इनमें मैंगो पिज्जा, चॉकलेट डोसा और भिंडी नूडल जैसे एक्सपेरिमेंट शामिल है। इन डिशेज के वीडियो देखकर ही आम इंसान का हाजमा खराब होने लगाता है। इसी कड़ी से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक शख्स मैंगो ऑमलेट बनाता हुआ नजर आ रहा है। ये सुनकर ही आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन एक स्ट्रीट फूड वेंडर का मैंगो ऑमलेट बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्ट्रीट वेंडर तवे पर तेल डालता है और फिर दो अंडों को फोड़कर उसमें डाल देता है। इसके बाद वे अधपके ऑमलेट को निकालकर फिर मिर्च-मसालों के साथ उबले हुए अंडे की जर्दी मिलाता है। वह कई तरह के मिश्रण को तले हुए अंडे के ऊपर डाल देता है। लेकिन यहीं नुस्खा खत्म नहीं होता है। इसके अलावा, वह उबले अंडे को मसाले और आम के रस के साथ मिलाता है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक करीब 8 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज मैंगो जूस को खराब मत कीजिए।' वहीं दूसरे ने लिखा, "मेरे पास पूछने के लिए केवल एक ही चीज़ है। आप लोगों को इससे क्या खुशी मिल रही है?"
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान, समय और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।