Viral Video : शादी के दिन को जिंदगी के सबसे अहम दिनों में गिना जाता है।यह दिन आपको पूरी जिंदगी इसलिए भी याद रहता है क्योंकि इस दिन दो जिंदगियां हमेशा के लिए एक हो जाती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आजतक आपने दूल्हा और दुल्हन को स्वैग और डांस से साथ ही एंट्री करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी दूल्हा और दुल्हन अपने शरीर में आग लगाकर शादी स्थल पर पहुंचते हुए देखा है। अगर नहीं देखा है तो ये वीडियो आपके लिए हैं।
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन अचानक से आग की लपटोंमें घिर जाते हैं और उसके बाद जो होता है वो देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। वीडियो के शुरू होते ही दिखाई देता है कि सभी लोग दूल्हा और दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे होते हैं। कुछ देर बाद दूल्हा और दुल्हन की झलक दिखाई देती है। हालांकि दोनों मिलकर कुछ ऐसा करते हैं जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए। दूल्हा और दुल्हन खुद को आग के हवाले कर देते हैं और तेजी से मेहमानों के बीच एंट्री लेते हैं। दोनों का ये अंदाज देखकर सारे मेहमान चकित हो जाते हैं।
जिस तरह का नजारा इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन दिखा रहा है आपने शायद ही आपने पहले कभी देखा हो। दूल्हा और दुल्हन ने ये स्टंट एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में परफॉर्म किया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है।
Viral Video : दूल्हे के दोस्तों ने दिया ऐसा गिफ्ट, दुल्हन ने ...
UP News: Dimple Yadav नहीं Jayant Chaudhary जाएंगे राज्यसभा, सपा ने इसलिए आखिरी ...
IPL 2022 : हार के बाद मेंटॉर गौतम गंभीर ने लगाई केएल राहुल ...
Viral News : Amazon पर प्लास्टिक की ये बाल्टी मिल रही है 26,000 ...
Mumbai International film festival 2022, Date, Venue, Online entry, Eligibility and more