Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर शादी से जुड़े वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा यह मजेदार वीडियो नेटिजन को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को अभी तक हजारों की तादाद में लाइक व्यूज मिल चुके है। आईए देखते हैं वीडियो में ऐसा क्या है खास जो सोशल मीडिया पर इतना पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो को देखा जा सकता है कि विवाह से जुड़ी सारी रस्में पूरी हो चुकी हैं। दुल्हन भी दूल्हे के साथ मायके पहुंच चुकी है। दोनों दरवाजे पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। सेहरा बांधे दूल्हा का चेहरा तो दिखाई नहीं देता है लेकिन दुल्हन की खूबसूरती देखते ही बनती है। हर कोई दुल्हन की खूबसूरती की चर्चा कर रहा है। इसी बीच दूल्हा चेहरे से सेहरा हटाता है तो वे बेहद ही खुश नजर आता है। खूबसूरत दुल्हन मिलने पर वो ऐसी बात कहता है कि पास में खड़े सभी रिश्तेदार अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।
दुल्हन के बारे में दूल्हा कहता है कि ‘प्योर ब्यूटी.. विद मेकअप.. हम खर्चा करके लाए हैं। शादी कराएंगे उड़ाएंगे पैसा।’ इतना ही नहीं दूल्हा आगे कहता है कि वो बीवी बिहार से लाया है गोरी नारी। मगर खुद काला रह गया। वीडियो को kashyap_memer नाम के हैंडल से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।