Viral Video : सोशस मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं। यहां कभी शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सामने आते हैं तो कभी शिकार करते हुए जंगली जानवर के वीडियो हमे डरा देते हैं। इन सबके बीच लड़ाई झगड़े के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो दिल्ली मेट्रो का है जिसमें दो महिलाएं किसी बात पर आपस में ही भिड़ जाती हैं। इसके बाद जो वीडियो में होता है उसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे।
मेट्रो में ही भिड़ गईं दो महिलाएं
वायरल हो रहा वीडियो में दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच का मालूम पड़ता है। इसमें कुछ लेडीज अपनी सीटों पर बैठी हैं कि तभी ब्लैक जींस और रेड टॉप पहनी महिला अपनी सीट से उठ खड़ी हुई। इसके बाद वो पास में ही ही बैठी दूसरी महिला पर बुरी तरह चिल्लाने लगी। वहीं दूसरी ओर बैठी महिला भी उस पर भड़क गई। फ्रेम में इसके बाद जो होता है उसे देख दूसरे यात्री भी डर जाते हैं। दरअसल, रेड टॉप पहनी महिला ने अपनी चप्पल उतारी और आगे बढ़कर दूसरी महिला को चुनौती दी। दूसरी महिला ने पानी की बोतल उठाई और पहुंच गई लड़ने।
इसके बाद दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई। एक महिला ने कहा कि वो पहले हाथ लगाकर दिखाए तो पता चल जाएगा। वहीं दूसरी ओर खड़ी महिला ने कहा कि उसे चुनौती दी कि वो फिर बच नहीं पाएगी। दोनों की कहासुनी के दौरान आसपास मौजूद अन्य महिलाएं दोनों को चुप कराने की कोशिश करती रही। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर gharkekaleshh नाम के हैंडल पर शेयर किया गया है।