School Closed / Timing Changed April 2023: देशभर में बढ़ते तापमान से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। एक बार फिर मौसम की मार स्कूलों पर पड़ रही है। बढ़ते तापमान के चलते कई राज्यों के स्कूलों को बंद किया जा रहा है। हर साल से अलग इस बार अप्रैल में ही लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते कई राज्यों ने स्कूलों को या तो बंद कर दिया है या इन स्कूलों की टाइमिंग बदली जा रही है। इतना ही नहीं कुछ राज्यों ने हीटवेव के मद्देनजर स्कूलों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन राज्यों में दिल्ली, बिहार, ओडिशा, झारखण्ड, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल भी शामिल है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये video…