Groom Dance Viral Video: इंटरनेट पर शादी की कई मज़ेदार वीडियो वायरल होती है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन डांस करते हुए नज़र आते हैं कई बार डांस इतना अच्छा होता है कि लोग तारीफों के पुल बांध देते हैं तो कई बार इतना फनी कि हंसते-हंसते आंखो में आंसू आज जाते हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कि एक दूल्हे ने डांस करके मौसम ही बदल दिया। दूल्हे का डांस देखकर सभी हैरान हैं।
दूल्हे ने किया ऐसा डांस हैरान हुए लोग
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा डांस करते हुए नज़र आ रहा है। दूल्हे के आस-पास उसके दोस्त खड़े हुए हैं। वह भी डांस कर रहे हैं। दूल्हे का इतना फुर्तीला और जबरदस्त डांस देखकर सभी लोग हैरान हो गए हैं। उसके साथ उसके दोस्त भी ताल से ताल मिला कर डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
आज कल के दूल्हा तो नचनिया सब को फेल कर दे रहा हैं नाचने में 😍🔥😂 pic.twitter.com/WcJTNZ9VTp
— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) May 21, 2023
दूल्हे के डांस का वीडियो हो रहा है वायरल
इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 60.9K. व्यूज़ मिल चुके हैं वहीं 1,072 लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर यूजर्स काफी मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं। दूल्हे ने अपनी शादी में काफी मज़ेदार डांस किया है। हालांकि कुछ लोगों को दूल्हे का डांस बहुत पसंद आ रहा है।
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।