Wedding Viral Video: आजकल की शादियों में दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यही वजह है कि शादी की वायरल वीडियो में अक्सर देखा जाता है कि दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के लिए कभी गाना गाते हुए नजर आते हैं, तो कभी डांस और शायरी के जरिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्यार के इजहार का यह तरीका लोगों को काफी आकर्षक भी लगता है।
दुल्हन ने अनोखे अंदाज में किया दूल्हे को प्रपोज
इस कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो सामने आई है। जिसे देखने के बाद नेटिजंस जमकर प्यार लूटा रहे है। दरअसल, वायरल वीडियो में एक दुल्हन शादी के दौरान बड़े ही अनोखे ढंग से दूल्हे को प्रपोज करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए छोटे कद की दुल्हन "सइयां दिल में आना रे" रीमिक्स गाने पर एंट्री करती है। इस लुक में बहुत ही सुंदर लग रही है।
एंट्री के समय उसने अपने चेहरे के सामने दिल शेप के लाल रंग के गुब्बारे लगाए होते है। दुल्हन के ठीक सामने छोटे कद का दूल्हा खड़ा होता है। ऐसे में जब दुल्हन इन गुब्बारों को हवा में उड़ाती है, तो दुल्हन को इस गेटअप में देखकर दूल्हा पूरी तरह से हैरान हो जाता है और इसके बाद वह बड़े ही प्यार से दुल्हन को गले लगा लेता है। छोटे कद के दूल्हे और दुल्हन के इस प्यार को देखकर शादी में मौजूद रिश्तेदार भी तालियां बजाने लगते है।
वीडियो को काफी पसंद कर रहे है लोग
सोशल मीडिया पर वीडियो के शेयर किए जाने के बाद से नेटिजंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है। अबतक इस वीडियो को 9.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। नेटिजंस ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "जिस तरह से उन्होंने उसे गले लगाया वो बहुत प्यारा था।" एक दूसरे व्यक्ति ने लिखा, "एक दूसरे के लिए बने।"