Wedding Viral Video: शादियों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन और शादियों से जुड़े कई वीडियोज की बाढ़ सी आ जाती है। इन वीडियो में फनी नाच-गाने से लेकर इमोशनल वीडियो तक शामिल होती है। इसके साथ ही कुछ वीडियो दूल्हा और दुल्हन की धमाकेदार एंट्री से लेकर बरातियों के धमाल मचाते हुए भी होती है।
शादी की वीडियो वाली इसी कड़ी में एक वीडियो ऐसी भी सामने आई है। जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो एक दूल्हा-दुल्हन वरमाला रस्म के लिए बनाए गए ऊंचे स्टेज पर खड़े होते हुए दिख रहे है।
इस दौरान देखा जा सकता है कि दोनों के गले में वरमाला मौजूद होती है, यानी वरमाला की रस्म पूरी हो चुकी होती है। तभी दूल्हे के मन में दुल्हन को उठाने का एक ऐसा विचार आता है, जो इस शादी का सबसे फनी और यादगार पल बन जाता है।
लोगो के कहने पर ना चले अपने सामर्थ्य अनुसार ही कार्य करे,
लोग आपकी गलतियों पर हसने को तैयार खड़े हैं। pic.twitter.com/bHKFgobkXu
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जब दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाने के लिए दुल्हन को पकड़ता है, तो दुल्हन शरमा जाती है। हालांकि, जैसे ही दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाता है। तभी बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह दुल्हन को लेकर उसी स्थान पर धड़ाम से गिर जाता है। इस वीडियो को अबतक हजारों लोग देख चुके है। लोग इस वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए कमेंट भी कर रहे है।
Viral Video : दूल्हे के स्वागत में दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस, सोशल ...
Step-By-Step Haldi MakeUp Tutorial | Haldi Outfit | HerZindagi | Fenil Umrigar ...
Rahul Gandhi Marriage: शादी को लेकर बोले राहुल गांधी, शादी में देरी का बताया कारण ...
Watch: बीच शादी में दूल्हे का हुआ पोपट, दुल्हन को गोद में उठाने ...