Wedding Viral video : सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं और इसी वजह ये वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दुबई में पाकिस्तानी शादी के एक वीडियो को देखकर आपको भी फिल्म 'जोधा अकबर' की याद आ जाएगी। जिस तरह फिल्म में अकबर को सोने हीरे के जेवरातों से तोला जाता है, उसी तरह इस शादी में भी दुल्हन को उसके शरीर के वजन के बराबर सोने की ईंटों से तौल जा रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर आते हुए दिखाया गया है और उसके बाद सोने की ईंटों को तौलने के लिए भारी पैमाने पर लाया जाता है। पाकिस्तानी दुल्हन को तराजू के एक तरफ बैठा दिया जाता है, जबकि उसके ससुराल वालों को ईंटों को दूसरी तरफ रखते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन के वजन के बराबर सोने की ईंटों को दूसरी तरफ रखा जाता है और अंत में दूल्हा सोने की ईंटों के ऊपर अपनी तलवार रख देता है।
वीडियो के साथ पोस्ट के किए गए कैप्शन में दावा किया गया है कि सोने की ईंटें असली नहीं है। कैप्शन में लिखा, “दुबई में भव्य पाकिस्तानी शादी की झलक इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है क्योंकि सोने को दुल्हन के वजन के बराबर मापा गया था, लेकिन सोना असली नहीं था। जोधा अकबर एक शादी में अभिनय कर रही थी।” दरअसल, इस शादी में फिल्म जोधा अकबर के एक सीन का शादी में एक्ट किया गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है और नेटिजन्स की इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
Viral Video: दुल्हन की फोटो शूट करने के लिए खुद ही फोटोग्राफर ...
Viral Video: दुल्हन को प्रपोज करने में नाकाम रहा दूल्हा, तो कैमरामैन ने ...
Viral Video : दूल्हे को देखते ही दुल्हन की खुशी का नहीं रहा ...
Bride Groom Dance Video Viral: गोविंदा के मशहूर गाने पर दूल्हा दुल्हन ने ...
IPL 2023: Trophy जीतने के लिए KL Rahul कर रहे है जमकर मेहनत, शेयर की Video
Bihar Board 10th Result : इस दिन जारी हो सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक