UP News: Uttar Pradesh की राजनीति में पिछले दिनों Samajwadi Party और BJP के बीच जमकर घमासान देखने को मिला। दोनों पार्टियों के बीच यह लड़ाई सोशल मीडिया ऐप 'ट्विटर वार' के जरिए हुई। हालांकि, 'ट्विटर वार' की यह लड़ाई यहां तक बढ़ गई कि सपा मीडिया सेल के हेड Manish Jagan Agarwal को Lucknow Police ने गिरफ्तार तक कर लिया। जिसके बाद यूपी की सियासत में काफी तेजी से भी देखने को मिली।
अपनी पार्टी के मीडिया सेल हेड के गिरफ्तार होने की बात से नाराज होकर पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav सीधे पुलिस मुख्यालय भी पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस मुख्यालय से अखिलेश यादव के कुछ वीडियो सामने आए, जो खूब सुर्खियों में रहे। खास तौर पर चाय को लेकर दिया गया बयान, जिसके Video Social Media पर जमकर शेयर किया गया।
हालांकि, अगले ही दिन Manish Jagan Aggarwal को जमानत भी मिल गई। लेकिन इस बीच अचानक से कुछ ऐसा हुआ कि ये पूरा विवाद थम गया। इसका राज Akhilesh Yadav के पीले लिफाफे वाली तस्वीर से खुला। दरअसल, इस लिफाफे में अखिलेश यादव के परिवार के खिलाफ प्रयोग किये गए अभद्र भाषा के ट्वीट के स्क्रीनशॉट थे। जिसके आधार पर अखिलेश ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग भी की। सपा के अनुसार, इसी स्क्रीनशॉट की वजह से पुलिस ने अगले ही दिन सपा नेता मनीष जगन को जमानत पर छोड़ दिया गया।
Ramcharitmanas Row: Swami Prasad Maurya के फिर बिगड़े बोल, कहा- 'जहां भेदभाव हो वहां जाना...' ...
Akhilesh Yadav, Swami Prasad से नाराज? | क्या स्वामी की SP से होगी छुट्टी | ...
Akhilesh Yadav जुटे 2024 की तैयारी में, Samajwadi Party के नेताओं को मिला नया Home ...
आजीवन Samajwadi Party में ही रहूंगा, पद का लालच नहीं, Shivpal Yadav ने दिया बयान ...