Women's IPL 2023: महिला आईपीएल 2023 का आगाज होने में अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए है। वहीं, इस पहले सीजन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। महिला प्रीमियर लीग की फ्रेंचाईजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने भारत की टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी के तहत आरसीबी ने सानिया को बतौर मेंटर के रूप में चुना है।
आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “महिलाओं के लिए भारतीय खेलों में अग्रणी, एक युवा आइकन, जिसने अपने पूरे करियर में निडर होकर खेला और बाधाओं को पार किया है, जो मैदान के अंदर और बाहर एक चैंपियन हैं। आरसीबी महिला क्रिकेट टीम की मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा का स्वागत करते हुए हमें गर्व हो रहा है।"
Players:How to hit a perfect cover drive?
— Cricket Wala Ladka (@cricketwalaldka) February 15, 2023
Sania mirza : pic.twitter.com/YBJTc8RX8s
सानिया मिर्जा को मेंटर चुने जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। इतना ही नहीं, लोग सानिया को मेंटर चुने जाने के बाद से ही एक के बाद एक फनी मीम्स शेयर कर रहे है। यह मीम्स इतने फनी और मजेदार है कि लोग इन्हें जमकर रीशेयर भी कर रहे है।
sania mirza as a cricket mentor pic.twitter.com/pqaF1jCQ7P
— Savage (@arcomedys) February 15, 2023
Sania Mirza as a Mentor https://t.co/NwfXGJg0YR pic.twitter.com/6eddmoxU2c
— Tweet Chor👑 (@Pagal_aurat) February 15, 2023
Taking inspiration from RCB as they appointed Sania Mirza as Mentor, sources saying Gujarat Giants are now in Talks with Dayaben who has immense experience in GPL cricket. One of the best allrounders world cricket ever saw, this can prove to be a great move#SaniaMirza #RCB #WPL pic.twitter.com/XJcGvywoY1
— Bharbhuti ji (@crickdevil) February 15, 2023
Sania Mirza in Women RCB training: pic.twitter.com/p7UXGiWDpD
— Vikky Chandnani (@vikky_chandnani) February 15, 2023
#RCB has appointed Sania Mirza as their mentor in the #WPL.
— Kajal Beniwal (@KajalBeniwal3) February 15, 2023
Ab ye hume batayegi ki cricket kese khelna hai...#SaniaMirza pic.twitter.com/ubsUDvcTVN
मेंस आईपीएल के अबतक 15 सीजन खेले जा चुके है। इसके बावजूद एक बार भी आरसीबी की टीम यह खिताब जीतने में नाकाम रही है। विराट कोहली, डीविलयर्स, क्रिस गेल, शेन वॉटसन, युवराज सिंह और ग्लेन मैक्सवेल इस टीम का हिस्सा रह चुके है, लेकिन आरसीबी अपना पहला खिताब जीतने से चूकता आया है।
ऐसे में फ्रेंचाईजी को महिला टीम से काफी उम्मीदें लगी हुई है कि महिलाओं की टीम आरसीबी को उनका पहला कप जिताएंगी। आरसीबी की महिला टीम में स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी और रेणुका सिंह जैसी स्टार खिलाड़ी मौजूद है।
बता दें कि महिला प्रीमियर लीग का पहला सीज़न 4 मार्च से लेकर 26 मार्च तक खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही है। जबकि ऑक्शन में कुल 87 महिला खिलाड़ियों को चुना गया है। ऐसे में आने वाले दिन क्रिकेट फैंस के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाले है।
WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर जीता ...
WPL 2023 : फाइनल में जगह बनाने के लिए आज आरसीबी और मुंबई ...
WPL 2023 : गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच आज होगा ...
WPL 2023, RCB vs GG Playing 11 : दोनों टीमों के लिए होगा ...