World Hindi Day 2023: एक-दूसरे से संबंध स्थापित कराने वाली भाषा किसी भी देश की उन्नति और समृद्धि में एक अहम योगदान रखती है। जिसकी वजह यह है जिस देश की भाषा का विस्तार जितना ज्यादा होता है, उस देश का वैश्विक स्तर पर उतना ही बल देखने को मिलता है। भारत जैसे विभिन्नता वाले देश में हजारों से ज्यादा भाषाएं बोली जाती है।
हालांकि, भारत सरकार ने सिर्फ 22 ही भाषाओं को मान्यता दे रखी है। इन 22 भाषाओं में भी जिस भाषा का दबदबा सबसे ज्यादा देखने को मिलता है, तो वह भाषा ‘हिंदी’ है। हिंदी भाषा भारत में सर्वाधिक और विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है।
वहीं, 10 जनवरी हिंदी के नजरिए से बड़ा ही खास और महत्वपूर्ण दिन होता है। जिसका कारण यह है कि हर साल की इस तारीख वाले दिन को ‘विश्व हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। 10 जनवरी 2006 को पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से यह दिवस हर साल मनाया जाता है।
इस खास दिन के अवसर पर लोग एक-दूसरे को मैसेज, फोटो और अन्य तरीकों के जरिए बधाई भी देते है। ऐसे में इस दिवस के मौके पर हम आपके लिए कुछ ऐसे ही बधाई संदेश लेकर आए है, जिसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते है। इसके साथ ही इन संदेशों को पढ़ने के बाद आप खुद भी हिंदी भाषी होने को लेकर गौरवान्वित महसूस करेंगे।
हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा ...
हिंदी है हमें बड़ी प्यारी...
हिंदी की सुरीली वाणी...
हमें लगे हर पल प्यारी...
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
हिंदी पढ़ें, हिंदी पढ़ाएं,
मातृभाषा की सेवा कर देश को महान बनाएं।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
हिन्दी को आगे बढ़ाना है,
उन्नति की राह पर ले जाना है,
केवल एक दिन ही नहीं, हमने नित हिन्दी दिवस मनाना है।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं!
विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है।
विश्व हिंदी दिवस 2022 की शुभकामनाएं!
हिन्दी को सम्मान दो, हिन्दी गुणों की खान है
हर भाषा में महान है, भारत की पहचान है
आप सभी को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हिन्दी मेरा इमान है
हिन्दी मेरी पहचान है
हिन्दी हूँ मैं वतन भी मेरा
प्यारा हिन्दुस्तान है
Did You Know Pervez Musharraf was Born in Delhi? See Facts about Former President of ...
Narendra Modi: दुनियाभर के नेताओं में टॉप पर PM Modi, Biden और Rishi ...
World Cancer Day 2023: Date, History, Significance, Theme, Quotes, Facts and more ...
Chinese Spy Baloon से America में हड़कंप, America ने लिया बड़ा फैसला ...