आजकल की लाइफ स्टाइल बहुत बदल गई है। लेट सोना या रात रात भर जागना फैशन सा बन गया हैं। लेकिन कम नींद की वजह से मोटापे में तेज़ी से वृद्धि होती है। इसके अलावा सुबह देर से उठने से भी मोटापा बढ़ता है। इससे खाने पीने की आदतों में परिवर्तन आता है। खराब नींद, कम नींद और सुबह देर तक सोने से तनाव हार्मोन और भूख बढ़ती है।
मन का अस्थिर होना या तनाव होने से शरीर प्रभावित होता है। तनाव लेने से मेटाबॉलिट पर प्रतिकूल असर पड़ता है। तनाव के कारण कुछ लोगों को अधिक भूख लगती है जिससे मोटापा बढ़ता है तो किसी को बिल्कुल भूख नहीं लगती तो ये भी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
हमारे खाने पीने की खराब आदतें भी मोटापा बढ़ाती है। अपने खाने में तेल, घी, मिर्च मसालों का कम से कम प्रयोग करें। अपने खाने में हरी सब्ज़ी, फ्रूट्स, जूस, दूध और प्रोटीन युक्त चीज़ों को शामिल करने से मोटापा आसपास भटकेगा भी नहीं।
धूम्रपान या शराब पीने से मोटापा तेज़ी से बढ़ता है। धूम्रपान करने वालों के पेट और आंतो में चर्बी की मात्रा बढ़ जाती है। शराब के सेवन से भूख बढ़ती है इसके अलावा पेट के आसपास फैट भी बढ़ जाता है।
पैदल ना चलने से भी मोटापे में वृद्धि होती है। इसके अलावा अपने घर के काम ना करना जैसे पोछा लगाना, घर की साफ सफाई ना करना, सीढ़ियां ना चढ़ना भी शरीर के लिए हानिकारक है। ये घर के कुछ ऐसे काम हैं जो व्यक्ति को स्वयं ही करना चाहिए। ये भी एक्सरसाइज़ की तरह ही होती है। पैदल चलने या घरेलू काम करने से घर के साथ साथ शरीर का भी ध्यान रखा जा सकता है।
World Theatre Day 2023: Date, History, Significance, Theme and more ...
World Tuberculosis Day 2023: History, Significance, Theme and more ...