MI vs DC : मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का फाइनल खेला गया। मुंबई ने दिल्ली को हराकर महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए।  वॉन्ग और मैथ्यूज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। अमीलिया केर को दो विकेट मिले।

राधा और शिखा ने किया शानदार प्रदर्शन

दिल्ली को दूसरे ओवर खत्म होते-होते दो झटके लगे। वॉन्ग ने शेफली और एलिस कैप्सी को आउट किया। मेग लैनिंग 35 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गईं। वॉन्ग ने जेमिमा को भी आउट किया। मैच के समय एक समय ऐसा भी आया जब दिल्ली का स्कोर 15.6 ओवर में 9 विकेट पर 79 रन था। इसके बाद राधा यादव और शिखा पांडे की जोड़ी ने रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। राधा  (नाबाद 27) और शिखा (नाबाद 27) ने आखिरी विकेट के लिए 24 गेंद में नाबाद 52 रन की साझेदारी की। इसके साथ ही दिल्ली ने स्कोर 131 रन तक पहुंचा दिया। मुंबई को मैच जीतने के लिए 132 रन चाहिए थे।

132 रन के जवाब में मुंबई ने शुरुआत में खराब प्रदर्शन किया। दूसरे ओवर में यास्तिका भाटिया राधा यादव का शिकार बनीं। इसके बाद हेली मैथ्यूज भी आउट हो गईं। दो विकेट गिरने पर के बाद मुंबई की टीम काफी दबाव में आ गई थी। हमरनप्रीत कौर जब 37 रन के निजी स्कोर पर थी तो वो भी आउट हो गईं। इस समय टीम का स्कोर 95 रन था। मुंबई को मैच जीतने के लिए आखिरी दो ओवर में 21 रन की जरूरत थी। टीम ने 19वें ओवर में 16 रन बने। आखिरी ओवर में सिवर ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

किसे मिला कौनसा अवॉर्ड चैंपियन टीम - मुंबई इंडियंस  (6 करोड़ रुपए)

  • रनर अप टीम - दिल्ली कैपिटल्स (3 करोड़ रुपए)
  • मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर-  हेली मैथ्यूज  (5 लाख, ट्रॉफी)
  • ऑरेंज कैप विनर - मेग लैनिंग- (5 लाख, ट्रॉफी)
  • पर्पल कैप विनर - हेली मैथ्यूज- 5 लाख रुपये, ट्रॉफी
  • कैच ऑफ द सीजन- हरमनप्रीत कौर- 1 लाख रुपये, ट्रॉफी
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- सोफी डिवाइन 5 लाख ट्रॉफी
  • इमर्जिंग प्लेयर- यास्तिक भाटिया 1 लाख रुपये ट्रॉफी
  • फेयर प्ले ऑवर्ड ऑफ कप्तान - मेग लैनिंग और हरमनप्रीत- ट्रॉफी
  • पावरफुल सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच- राधा यादव- 1 लाख और ट्रॉफी