WPL 2023: इस साल होली में लोगों ने बढ़चढ़ कर जश्न मनाया। होली के मोके पर होली के जश्न में अलग अलग रंग देखने को मिले इसी दौरान क्रिकेट की महिला खिलाड़ियों के उपर भी होली का खुमार सर चढ़ कर बोला। अभी महिला प्रीमियर लीग चल रहा है और महिला क्रिकेटरों ने होली का त्यौहार मनाया। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाए और होली की शुभकामनाएं दी।

 

 

महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने मनाया रंगो का त्यौहार 

 

 

महिला प्रीमियर लीग चल रहा है और भारत में होली का त्यौहार है ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ विदेशी महिला खिलाड़ियों ने भी होली का आनंद उठाया। इन महिला खिलाड़ियों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें यह खिलाड़ी होली खेलती और तरह तरह रंगों में रंगी नज़र आ रही हैं।

 

 

महिला प्रीमियर लीग 2023 के बीच होली का जश्न

 

 

महिला प्रीमियर लीग 2023 में क्रिकेट प्रेमी बड़ी तादाद में मैदान में महिला खिलाडियों की होसला अफज़ाई के लिए पहुंच रहे हैं। 8 मार्च को ना सिर्फ होली थी बल्कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस था। ऐसे में महिला क्रिकेटरों ने जमकर होली खेली। ये सभी क्रिकेटर अपनी हार जीत को भुलाकर होली के रंगो में रंगी नज़र आईं। इन महिलाओं की तस्वीरें सोशन मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है और फैंस भी इन खिलाड़ियों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं